
ऑस्ट्रेलिया की इनिंग…
– एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने टीम को तेज शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 47 रन जोड़े।
– ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जयप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने 11 रन के निजी स्कोर पर वॉर्नर को विराट के हाथों कैच आउट कराया।
– दूसरा विकेट स्टीवन स्मिथ के रूप में गिरा। उन्हें जडेजा ने 21 के निजी स्कोर पर आउट किया।
– ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका आर. अश्विन ने दिया। कप्तान फिंच 44 रन पर lbw आउट हुए।
– चौथे विकेट के रूप में ट्रेविस हेड (2) आउट हुए। इसके बाद शेन वाटसन (12) और लिन (17) भी जल्दी आउट हो गए।
भारत की इनिंग
– टीम इंडिया को पहला झटका शेन वाटसन ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को 31 रन के निजी स्कोर पर फॉक्नर के हाथों कैच आउट कराया।
– इसी ओवर की चौथी बॉल पर वाटसन ने शिखर धवन का विकेट भी लिया। धवन ने 5 रन बनाए। रोहित-धवन ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े।
– विराट कोहली ने शुरुआत से ही अटैकिंग बैटिंग करते हुए तेजी से रन बनाए। उन्होंने 90* रन की इनिंग के साथ ही टी20 में अपना हाइएस्ट स्कोर बनाया।
– ये उनके करियर की 10वीं हाफ सेन्चुरी रही। वहीं, सुरेश रैना ने भी टी20 में अपने 1000 रन पूरे किए।
– दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 14.3 ओवर में 134 रन की पार्टनरशिप की।
– आखिरी ओवर में सुरेश रैना 41 रन बनाकर फॉक्नर का शिकार बने।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड
प्लेयर | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | कै. फॉक्नर बो. वाटसन | 31 | 20 | 4 | 1 |
शिखर धवन | कै. वेड बो. वाटसन | 5 | 8 | 0 | 0 |
विराट कोहली | not out | 90 | 55 | 9 | 2 |
सुरेश रैना | बो. फॉक्नर | 41 | 34 | 3 | 1 |
एमएस धोनी | not out | 11 | 3 | 1 | 1 |
दोनों टीमों में शामिल हुए ये खिलाड़ी…
– ऑस्ट्रेलिया ने शॉन टेट और शेन वाटसन को टीम में शामिल किया। ट्रेविस हेड और क्रिस लीन को भी जगह मिली।
– टीम इंडिया में युवराज सिंह, सुरेश रैना और आशीष नेहरा की वापसी हुई है। हार्दिक पंड्या यहां पहला टी20 मैच खेलेंगे।
– स्पिनर्स में आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।
टी20 मैच में भारत v ऑस्ट्रेलिया
– अभी तक दोनों देशों के बीच 9 टी20 मैच हुए, जिसमें 5 में टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच में जीत दर्ज की।
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके देश में भारत ने तीन टी-20 मैच खेले, जिसमें एक में जीत मिली।
– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके देश में भारत ने तीन टी-20 मैच खेले, जिसमें एक में जीत मिली।
टीम
भारत : एमएस धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, क्रिस लीन, ट्रेविस हेड, शेन वॉटसन, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉक्नर, केन रिचर्ड्सन, शॉन टेट, कैमरून ब्वॉयस।