Breaking News

इस साल बहुत व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा

annuबॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस साल बहुत व्यस्त हैं। आप चौंकिए मत, हम विराट कोहली से उनके रिश्ते की कोई नई खबर आपको नहीं बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अनुष्का के आने वाले प्रॉजेक्ट्स की। 2016 में अनुष्का की तीन फिल्में आ रही हैं।

इस साल 27 साल की इस खूबसूरत अदाकारा का एक नया अवतार देखने को मिलेगा। खबर है कि सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सुल्तान’ में अनुष्का एक रेसलर की भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 6 जुलाई को इसके रिलीज होने की संभावना है।

सुल्तान की शूटिंग के बाद अनुष्का ने जयपुर का रुख किया है। यहां करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की व्यवस्था की शूटिंग शुरू हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का एक मुस्लिम लड़की के किरदार में हैं। इस मेगा-बजट फिल्म की शूटिंग दुनिया के कई लोकेशनों लंदन, पेरिस के अलावा भारत के भी अलग-अलग हिस्सों में होनी है।

इन दोनों के अलावा अनुष्का ‘फिलौरी’ की भी स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। इस मूवी का निर्देशन अनशाई लाल कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा खुद फिल्म का सह निर्माण करेंगी। लीड रोड में अनुष्का के साथ सूरज शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है।