नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के एक युवा नेता की देर रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह पटना में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुनपुन के थाना प्रभारी आर सिंह ने बताया कि परसा बाजार गांव में गोलीबारी में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति मुनमुम कुमार घायल हो गये। बाइक सवार अज्ञात चार लोगों ने सौरभ को सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन कुमार को तीन गोली मारी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुनमुन को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।