Breaking News

दिल्ली में गर्मी का कहर, जाने कब बदलेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके यानी एनसीआर में दिन भर कड़ी धूप रहेगी। माना जा रहा है कि शाम के समय बारिश हो सकती है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। धीरे धीरे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते तापमान से हाल के दिनों में दिल्ली की जनता को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर पर दर्ज हुआ है।

 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। 25 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर हो सकता है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 49 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने दिन के समय तेज सतही हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 186 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

हो सकती है बूंदा बांदी

मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि 26 अप्रैल की रात में दिल्ली में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान इस दौरान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 27 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। 28 से 30 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।