Breaking News

विक्टोरिया सीक्रिट ने माना, प्रियंका चोपड़ा की आंखें हैं ‘सबसे सेक्सी’

Priyanka eyeनई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड को दिवाना बनाने के बाद अब वेस्टर्न वर्ल्ड को भी हिलाए हुए हैं। पहले ‘क्वॉन्टिको’ में एफबीआई एजेंट बन फिर ऑस्कर में दर्शकों को अभिभूत करने के बाद अब प्रियंका ने एक और तमगा हासिल किया है। अबकी बार अपनी कयामत ढाने वाली आंखों की वजह से प्रियंका को फेमस लॉन्जरी ब्रैंड विक्टोरिया सीक्रिट की 2016 के ‘वॉट इज सेक्सी’ लिस्ट में जगह मिली है।
प्रियंका को इस लिस्ट में सबसे सेक्सी आंखों का खिताब मिला है। एबीसी के अपने क्वॉन्टिको शो के लिए प्रियंका को सबसे सेक्सी टीवी कलाकार का भी खिताब मिला है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब के मिलने के बाद ट्विटर पर अपनी खुशी भी जाहिर की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक फैन क्लब की तरफ से उनके हैंडल पर ट्वीट की गई लिस्ट को रीट्वीट भी किया है।