Breaking News

भारत, जापान, अमेरिका पर नजरः चीनी सेना ने अत्याधुनिक मिसाइल के साथ किया अभ्यास

पेइचिंग। चीन में हाल ही गठित रॉकेट फोर्स ने अत्याधुनिक DF-16 मीडियम रेंड बलिस्टिक मिसाइलों के साथ अभ्यास किया है। ये मिसाइलें करीब एक हजार किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। भारत के साथ साथ जापान और अमेरिका भी इसकी जद में आते हैं।

आमतौर पर अपने हथियारों को गुप्त रखने वाली चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हाल ही में किए गए एक सैनिक अभ्यास का एक विडियो जारी किया है। इस विडियो में इन DF-16 मीडियम रेंड बलिस्टिक को दिखाया गया है।

इस फुटेज में कई लॉन्च वीइकल्स में ये मिसाइलें लदी हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि चीन ने अपनी मिसाइलों और इससे जुड़े सैनिक साजोसामान के लिए अलग से एक रॉकेट फोर्स बनाई हुई है। इस विडियो में चीनी सैनिकों मिसाइल से जुड़े अभ्यास तो करते दिख रहे हैं, हालांकि वे इसे दागते हुए नजर नहीं आते।