धोनी को विराट ने बताया बेस्ट फिनिशर
एशिया कप में बांग्लादेश पर 8 विकेट से मिली खिताबी जीत के बाद विराट ने धोनी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा- हमने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा खेला। शिखर के बाद मैंने और धोनी अपना बेस्ट दिया। ऐन वक्त पर विकेट गिरा और कप्तान धोनी आये और उन्होंने वह किया जो वह सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर सकते हैं। वह वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। कुल मिलाकर यह शानदार मैच था।

अब तक के वर्ल्ड कप विजेता
– 2007 : टीम इंडिया
– 2009 : पाकिस्तान
– 2010 : इंग्लैंड
– 2012 : वेस्ट इंडीज
– 2014 : श्रीलंका
क्वालिफायर राउंड में हिस्सा ले रही हैं ये टीमें
फिलहाल क्वालिफायर राउंड चल रहा है जो 13 मार्च तक चलेगा। बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, आयरलैंड, हांगकांग, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और ओमान की टीमें दो ग्रुप में हिस्सा ले रही हैं। इन्हीं में से दो टीमें सिलेक्ट होकर 15 मार्च से होने वाले मेन राउंड में हिस्सा लेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच
खिलाफ | कब | कहां |
vs न्यूजीलैंड | 15 मार्च, 2016 | नागपुर |
vs पाकिस्तान | 19 मार्च, 2016 | कोलकाता |
vs TBC | 23 मार्च, 2016 | बेंगलुरु |
vs ऑस्ट्रेलिया | 27 मार्च, 2016 | मोहाली |
फाइनल | 3 अप्रैल, 2016 | कोलकाता |