Breaking News

बारिश बनी मुसीबत: मुम्बई में भूस्खलन से पंचशील नगर में इमारत ढही

मुंबई मुंबई में जमकर हो रही बारिश ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। यहां बारिश आफत बनकर बरस रही है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हा गए हैं। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

एनडीआरएफ की पांच टीमें उतारी गईं
मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी अपने पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद कई प्रशासन ने यहां एनडीआरएफ की पांच टीमों को उतारा है।

अंधेरी सब-वे हुआ बंद
बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है।
सीएम शिंदे ने की बैठक
मुंबई में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए।

24 घंटे में 95.81 मिमी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 95.81 मिमी बारिश दर्ज की गई हैं। वहीं पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भूस्खलन से गिरी इमारत
मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां के पंचशील नगर के घाटकोपर में एक इमारत गिर गई। बताया जा रहा है कि इमरात को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर फ्रायर ब्रिगेड को भेजा गया है।