Breaking News

गुरु श्रीगुरुनानक देव महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर सीएम योगी बोले-सिख गुरूओं का जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। आज हम सिख गुरुओं का स्मरण करते हैं उनसे हमें प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए। हम उनका स्मरण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका जीवन देश और धर्म के लिए पूरी तरह समर्पित था।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरुनानक देव जी का संपूर्ण जीवन लोक-कल्याण, राष्ट्र व धर्म हेतु समर्पित होने की प्रेरणा प्रदान करता है।