Breaking News

साल का आखिरी चन्द्रग्रहण: सूतक काल शुरू, गर्भवर्ती महिलाएं बरते सावधानी

आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से 09 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। यह ग्रहण आज मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। यह ग्रहण दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा लेकिन देश में दिन होने के कारण चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार जैसे ही शाम को चंद्रोदय होगा ग्रहण दिखाई देने लगेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत में सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

जानिए सभी 12 राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
अब से कुछ घंटों के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी ग्रहण होता तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। सभी 12 राशियों पर इस ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस प्रकार है।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
चंद्र ग्रहण – 08 नवंबर 2022 राशियों पर प्रभाव
मेष चंद्रग्रहण अशुभ होगा, भय पैदा होगा
वृष अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है
मिथुन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबार में विशेष लाभ होगा
कर्क शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होगा
सिंह मान-सम्मान पर संकट आ सकता है
कन्या कष्ट सहने पड़ सकते हैं
तुला पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
वृश्चिक सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा
धनु भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है
मकर पीड़ा का कारक बनेगा
कुंभ सौभाग्य को बढ़ाने वाला और धन लाभ होगा
मीन नुकसान हो सकता है

आज कहां-कहां दिखाई पड़ेगा चंद्र ग्रहण
15 दिनों के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण है। इसके पहले कार्तिक अमावस्या पर दिवाली के बाद 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था। 08 नवंबर को लगने वाला अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और यूरोप के देशों में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्वी क्षेत्रों के शहरों में ईटानगर, कोलकाता, पटना, रांची और गुवाहाटी पूर्ण चंद्र ग्रहण लेगा। वहीं बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण लेगा।
आज चंद्र ग्रहण है। खगोलशास्त्र की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरूआत करीब 02 बजकर 39 मिनट से शुरू हो जाएगी। भारत में यह ग्रहण करीब 4 बजकर 30 मिनट के आसपास दिखाई देना शुरू होगा जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। पूर्वी भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण की झलक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा यहां पर यह ब्लड मून ग्रहण दिखाई देगा। बल्ड मून चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। इसके अलावा गुवाहाटी,कोलकाता , कटक और सिलिगुड़ी में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

सूतक काल हुआ आरंभ और इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण
अब से थोड़ी देर पहले साल के आखिरी चंद्रग्रहण का सूतक काल आरंभ हो गया है। इस चंद्र ग्रहण की समाप्ति आज शाम को 06 बजकर 19 मिनट पर होगी और इसी के साथ सूतक का समय भी खत्म हो जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस कारण से इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

साल 2023 में कब और कितने ग्रहण?
आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इसके बाद अगले साल में चार ग्रहण पड़ेंगे। 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा,फिर 05 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण और 28 अक्तूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।