Breaking News

यह चुनाव देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है: अमित शाह

मध्य प्रदेश के गुना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने देश में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई है, ये चुनाव और 3 करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में देश के करोड़ों गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। साथ ही मोदी जी ने कुछ ऐतिहासिक काम भी किए हैं।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है। हमारे मध्य प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को ध्यान से पढ़िए। उन्होंने कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे। ये (कांग्रेस) मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप ये बताइए, क्या ये देश शरिया से चल सकता है? राहुल बाबा, आपको तुष्टिकरण के लिए जो करना है, वो करो। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे।

 

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि ये देश UCC से चलेगा, ये हमारे संविधान की स्पिरिट है। हम उत्तराखंड में UCC लाए हैं और नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है कि हम देश भर में UCC को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता SC, ST और OBC को दी है। लेकिन, कांग्रेस कहती है कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे।