Breaking News

जाने कितने वर्ष की गुलामी के बाद मिली हमें आजादी

लगभग 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश भारत आजाद हुआ। यह वह दिन था जब हमारे पूर्वजों ने आजादी की खुली हवा में सांस ली। इस आजादी के लिए देशवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। 15 अगस्त 1947 को भारत से ब्रिटिश शासन का अंत हुआ और स्वतंत्र भारत की स्थापना हुई।

भारत की आजादी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के प्राणों की आहुतियों से ही प्राप्त हुई है। 15 अगस्त 1947 के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और उन्होंने दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अंग्रेजों ने हमारे देश के दो हिस्से कर दिए, एक भारत और दूसरा पाकिस्तान। बाद में पाकिस्तान के भी दो हिस्से हो गए एक बांग्लादेश और दूसरा पाकिस्तान। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी के साथ पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया जाता है। हमारे तिरंगे में केसरिया रंग साहस और बलिदान को, सफेद रंग शांति और सच्चाई को तो हरा रंग विश्वास और शौर्य को प्रदर्शित करता है। हजारों देशभक्तों की कुर्बानियों से स्वतंत्र हुआ हमारा भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में है।