Breaking News

अखिलेश ने कसा बीजेपी सरकार पर तंज, कहा- खराब नीतियों की वजह से जनता की परेशानियों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार को इसकी रत्ती भर परवाह नहीं है

उत्तर प्रदेश में सरकार और विपक्षी दल लगातार एक दूसरे पर तंज कसते रहते है और एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने केंद्र और राज्य की भाजपा (BJP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। अखिलेश ने कहा है कि, ‘सरकार को जनता और जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है। सरकार जनता की परेशानियां बढ़ा रही है, उन्हें धोखा दे रही है।’

PunjabKesari

बता दें कि, अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की खराब नीतियों की वजह से जनता की परेशानियों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार को इसकी रत्ती भर परवाह नहीं है।अखिलेश ने बीजेपी सरकार को जनता की समस्याओं का कारण बताते हुए कहा कि, वह चकाचौंध की राजनीति से जनता को धोखा दे रही है और संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है लेकिन समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, बीजेपी सपा के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति बना रही है। उन्होंने ये भी कहा कि, ‘‘सपा के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की जा रही है और डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है। बीजेपी की चालाकियों से जनता को गुमराह होने से बचाना होगा।’’ साथ ही अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से जनता के सीधे संपर्क में रहने और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सपा की पिछली सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के काम में तेजी लाना होगा।