Breaking News

गाय की बछिया से मारपीट और दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फांसी देने की मांग

अलवर। राजस्थान के अलवर में बछिया के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ संगठन आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को भीवाड़ी के चौपानकी के चुहड़पुर इलाके में एक बछिया जंगल में चरने गई थी। इस दौरान जुबैर, तालीम, वारिस और चुना ने बछिया के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसे पूरे घटना क्रम से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।