Breaking News

डीके शिवकुमार बोले-राहुल गांधी की सादगी ने बीजेपी में खौफ पैदा कर दिया है

कर्नाटक में जमकर राजनीति हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। इन सब के बीच कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने भाजपा पर प्रहार किया है। डीके शिवकुमार ने साफ तौर पर कहा कि मुझे लगता है कि जेपी नड्डा को राहुल गांधी से डर लगता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सादगी ने बीजेपी में खौफ पैदा कर दिया है। इसलिए वे आए दिन राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं। वे उन पर अप्रत्यक्ष रूप से भी हमला कर रहे हैं। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक को भ्रष्टाचार की राजधानी बनाकर बहुत बड़ी गलती की है।

डीके शिवकुमार ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के जरिए तमिलनाडु को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जबकि कांग्रेस अब भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है और अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार नए तरीके से पेश कर रही। कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगा रहे हैं।

 

केपीसीसी प्रमुख ने बाबूराव चिंचानसूर का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मछुआरा समुदाय के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने परिषद के सदस्यों से इस्तीफा दे दिया है और कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे कर्नाटक के लिए एक बड़ी ताकत होंगे। वह उस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार 8-9 बार थे। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं।