Breaking News

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज एक जुलाई को अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

अखिलेश यादव यूपी में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं और योगी सरकार को निशाने पर लेते रहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी भी कड़ा पलटवार करते हैं।

आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि सपा को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए। वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना रही है।