Breaking News

तजिंदर पाल बग्गा मामले में भाजपा हमलावर, अनुराग ने कहा -जो पंजाब पुलिस ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण

संवाददाता, राजपुरा (पटियाला)। भाजपा जनता युवा माेर्चा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा काे गिरफ्तार करने के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है। हालांकि बाद में हरियाणा पुलिस ने बग्गा काे दिल्ली पुलिस काे साैंप दिया था। अनुराग ने कहा कि जाे पंजाब पुलिस ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना होता है, लेकिन किसी दूसरे राज्य में जाकर कानून की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं है।

अनुराग ने दिल्ली में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई को बेहद निंदनीय करार दिया। वह शनिवार काे पंजाब के राजपुरा में पत्रकाराें से बात कर रहे थे। अनुराग ने आराेप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब पुलिस का दुरुपयाेग कर रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खस्ता है।

‘पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथों सौंपना निंदनीय’

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस को केजरीवाल के हाथ में सौंपना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा बैठकें करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हाल ही में हुई पटियाला हिंसा में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाए। पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत चिंताजनक है।