Breaking News

जब धोनी की पत्नी साक्षी ने की मंत्री रविशंकर प्रसाद से सिकायत, तो मंत्री बोले सख़्त कार्रवाई करूंगा

नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की आधार की डीटेल सार्वजनिक होने का मामला सामने आया है। इसपर उनकी पत्नी साक्षी धोनी भड़क गईं। साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को ट्वीट करके अपनी नाराजगी भी जाहिर की। दरअसल, रवि शंकर प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो ट्वीट की थी जिसमें वह आधार कार्ड बनवाते दिख रहे थे। प्रसाद ने उस फोटो के साथ लिखा भी था कि धोनी ने आधार कार्ड बनवाया। फोटो देख साक्षी ने निजी जानकारी शेयर करने की बात कहते हुए रवि शंकर प्रसाद से पूछा, ‘क्या किसी तरह की प्राइवेसी बची है? क्या आधार कार्ड के साथ-साथ उसका एप्लिकेशन फॉर्म भी पब्लिक प्रोपर्टी बना दिया गया है?’

केंद्रिय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस पर लिखा, ‘नहीं ऐसा नहीं है, क्या ट्वीट में कोई निजी जानकारी शेयर हुई है?’ इसपर साक्षी ने बताया कि धोनी ने जो फॉर्म भरा था, जिसपर उनकी निजी जानकारियां हैं उसे ही लीक कर दिया गया है। साक्षी ने वह फोटो भी दिखाया जिसमें धोनी की निजी जानकारी थी। फिर प्रसाद ने लिखा,’मामले को मेरी जानकारी में लाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना कानूनी अपराध है। इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।’ जिसके बाद साक्षी धोनी ने मंत्री साहब का शुक्रिया अदा भी किया।

दरअसलधोनी के आधार कार्ड से जुड़ी पर्सनल जानकारी वाली तस्वीर @CSCegov_ के हैंडल से ट्वीट की गई थी. तस्वीर में धोनी का आधार कार्ड के लिए भरा गया फॉर्म शेयर किया गया था. हालांकि आधार कार्ड पर सरकार पहले ही घिरी हुई है। सरकार पर आरोप लगा है। CPI(M) के नेता सीताराम येचूरी ने सरकार पर आरोप लगाया था कि वह आधार के जरिए लोगों पर नजर रखना चाहती है।

येचूरी ने यह भी कहा था कि अगर सरकार उसको जरूरी करना ही चाहती है तो एक बिल लेकर आए। येचूरी ने यह भी कहा कि आधार स्कीम के खिलाफ लाखों शिकायतें हैं। येचूरी ने यह भी पूछा कि आधार का डाटा कैसे सुरक्षित रखा जाता है।