Breaking News

हरियाणा: डिलीवरी के बाद महिला से अननैचुरल सेक्स, दूसरी महिला से छेड़छाड़

pd logबहादुरगढ़ (हरियाणा)। यहां अलग-अलग अस्पतालों में दो महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। एक अस्पताल में 22 साल की महिला के साथ अननैचुरल सेक्स का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब महिला बच्चे की डिलीवरी के बाद आईसीयू में एडमिट थी। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।वहीं, पास के ही दूसरे अस्पताल में थोड़ी देर बाद उसी आरोपी ने एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
कब हुई अननैचुरल सेक्स की घटना और क्या बताया विक्टिम ने
– मामला शनिवार सुबह 3.45 बजे का है। जोहरी नगर की एक महिला को शुक्रवार सुबह 8.30 बजे ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में एडमिट किया गया था। उसका दोपहर 12.00 बजे सिजेरियन किया गया।
– बाद में, मॉनिटरिंग के लिए उसे आईसीयू में एडमिट किया गया।
– पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3: 30 बजे एक अनजान शख्स हॉस्पिटल आया, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया।
हॉस्पिटल मैनेजमेंट को पता ही नहीं चला
– महिला ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, ऑपरेशन होने की वजह से वह विरोध नहीं कर पाई। आरोपी ने वारदात को करीब 7 मिनट तक अंजाम दिया।
– हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।
नर्स को दी विक्टिम ने जानकारी
– घटना के बाद, विक्टिम ने नर्स स्टॉफ को घटना की जानकारी दी। बाद में, परिजनों को बताया गया।
– सिटी पुलिस एसएचओ अशोक कुमार का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।
– आरोपी की पहचान सीसीटीवी में हो गई है, जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
दूसरी वारदात को भी दिया अंजाम
– ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल से कुछ दूरी पर स्थित दिल्ली सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भी इसी आरोपी ने शनिवार सुबह 4 बजे पहुंचकर एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ की।
– इस महिला की जब आंख खुली तो इस आरोपी ने डॉक्टर होने का ढोंग रचा। महिला ने भांप लिया कि वह डॉक्टर नहीं है।
– महिला ने उसका विरोध किया तो यह भाग खड़ा हुआ। सुबह पुलिस ने पहुंचकर महिला को आरोपी की सीसीटीवी फुजेट की तस्वीर दिखाई तो उसने पहचान करते हुए कहा कि यही आरोपी था जिसने छेड़छाड़ की थी।
– पुलिस ने इसमें भी मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।