Breaking News

नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले रजनीकांतए अयोध्या के लिए रवाना हुए

लखनऊ समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है।

अभिनेता रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। रविवार की सुबह वह लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे।

 

समाजवाजी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। पांच साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।

अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात पर ट्वीट कर कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।  मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है। रजनीकांत ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को नमन किया और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

अभिनेता रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह (रजनीकांत) भगवान राम की पूजा करने आएंगे।

इससे पहले, रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे।

मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है।

यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मिले थे रजनीकांत
इसके पहले दिन में रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है। रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर बात भी हुई।