Breaking News

साल का पहला सूर्य ग्रहण खत्म, जाने दुनिया के किन हिस्सों में देखा गया सूर्य ग्रहण का नजारा

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो गया है। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई स्थानों पर देखा गया। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब 7 बजकर 4 मिनट से शुरू हो गया था। हालांकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सका जिसके चलते सूतक मान्य नहीं था। अब इसके बाद अगला ग्रहण 05 मई को होगा। यह चंद्र ग्रहण होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म, 5 मई को लगेगा चंद्र ग्रहण

वैशाख अमावस्या की तिथि पर लगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होने के कारण कुछ जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और वहीं कुछ स्थानों कंकणा सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं इसके बाद पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के शहरों में सूर्य ग्रहण

ऑस्ट्रेलिया में कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है सूर्य ग्रहण

साल के पहले सूर्य ग्रहण

इंडोनेशिया में सूर्य ग्रहण का नजारा

दुनिया के इन हिस्सों में देखा जा रहा साल के पहले सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा… फिलीपींस में साल के पहले सूर्य ग्रहण

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण जारी है, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर काटते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से रुक जाता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी पृथ्वी के कुछ हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है। इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Surya Grahan 2023 Date And Time: इस साल कब-कब होगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023 )

सूर्य ग्रहण कब से कब तक
 पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
सूतक काल भारत में सूतक काल मान्य नहीं
 दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा
सूतक काल  दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023)

चंद्र ग्रहण कब से कब तक
पहला (05 मई 2023) रात 08 बजकर 45 मिनट से रात 01 बजे तक
सूतक काल उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा
दूसरा (29 अक्टूबर)  रात 01 बजकर 06 मिनट से रात 02 बजकर 22 मिनट तक
सूतक काल   शाम 5 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक