Breaking News

कोलार में बोले पीएम मोदी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है

नई दिल्ली जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है।

कर्नाटक चुनाव के लिए कोलार में आज पीएम मोदी ने रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशना भी साधा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां कर्नाटक के विकास में रोड़ा बन रही है। ये दोनों ही पार्टियां मिलकर जितना चाहे उतना खेल लें, लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाली है।

कांग्रेस-जेडीएस को बनाया निशाना 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कोलार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस-जेडीएस पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जितने दिन यहां कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया था। भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर-वन राज्य बनाने का है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले पांच वर्षों के लिए सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है।

कर्नाटक को चाहिए डबल इंजन सरकार 

पीएम मोदी के अनुसार कर्नाटक के विकास के लिए राज्य को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। डबल इंजन सरकार आने से राज्य में विकास तेजी से अपनी गति पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार आनुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है उससे पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेगी। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

किसानों के लिए काम कर रही है भाजपा 

किसानों पर बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाजपा सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी किसानों के लिए नहीं सोचा। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है उसमें यहां कि भाजपा सरकार चार हजार और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

दिनों दिन कांग्रेस की बढ़ रही है नफरत

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है। कांग्रेस के लोग धमकियां दे रहे हैं। कभी कोई मोदी तेरी कब्र खुदेगी कहता है तो कोई सांप से तुलना करते हुए वोट मांग रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम की सांप से तुलना करने के बाद मोदी ने सांप को शंकर भगवान के गले की शोभा बताई है। उन्होंने देश की जनता ईश्वर का रूप बताया है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है, वहीं 13 मई को चुनाव का परिणाम निकलेगा।