गोरखपुर महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार पुष्प,गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।
सावन मास के छठे सोमवार पर महानगर के सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न किया। पूरे दिन हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में शिवालयों के बाहर भक्तों की कतार लगने लगी थी। सुबह चार बजे पुजारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शिवालयों के कपाट लिए खोल दिए। इसके बाद पूरे दिन श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
महादेव झारखंडी मंदिर व मुक्तेश्वरनाथ मंदिर सहित लगभग सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को भांग धतूरा, बेलपत्र, श्वेत मदार पुष्प,गन्ना आदि अर्पित करने के बाद दूध या जल से अभिषेक किया।