Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार महिलाओं ने ली सदस्यता

बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट जनपद बाराबंकी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया द्वारा सर्वेश सिंह पुत्र स्वर्गीय लालता सिंह ग्राम वैदोलिया शिवपुर ब्लॉक सल्टौआ गोपालपुर तहसील भानपुर जनपद बस्ती को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया गया एवं धीरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय लालता सिंह ग्राम वैदोलिया शिवपुर ब्लॉक -सलटौआ गोपाल पुर जनपद बस्ती को पूर्वांचल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से कई सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।