Breaking News

बिहार की 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है, नवादा में भी कमल खिलेगा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आज रविवार को नवादा आ रहे हैं। इस दौरान वे इंटर विद्यालय हिसुआ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

शाह ने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। नवादा में भी कमल खिलने जा रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश को भाजपा कभी नहीं लेगी, ललन सिंह को भी स्पष्ट कह देना चाहता हूं भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। नीतीश जी पीएम बनने के मोह में राजद के साथ चले गए। मोदी जी ही बिहार में कानून व्यवस्था ठीक करेंगे।

 

अमित शाह ने सासाराम में सभा नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि अगले दौरे में सासाराम में ही सम्राट अशोक के सम्मेलन में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के साथ जाने वाली सरकार बिहार में शांति कभी नहीं ला सकती है। नीतीश जी को सत्ता के गोद में बैठने को मजबूर किया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है जनता के बीच में जाकर सत्ता में जाएंगे। तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है।