Breaking News

रैंप छोड़ रणवीर पहुंचे दीपिका के पास किया, किस, मां के छुए पैर

बॉलीवुड के हिट एक्टर्स में से एक रणवीर मस्ती-मजाक करने के लिए काफी जाने जाते हैं।  वह लोगों को चौंकाने और हंसाने का मौका कभी नहीं छोड़ते हैं, इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ भी खुलकर प्यार करने से परहेज नहीं करते हैं।  फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने एक इवेंट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

द ब्राइडल कॉउचर शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट शोस्टॉपर बने थे। इस दौरान आलिया जहां ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी तो वहीं रणवीर सफेद शेरवानी के साथ चमकदार फ्लोरल प्रिंटेड जैकेट में काफी जच रहे थे। किसी इवेंट में रणवीर कुछ हटकर ना करें, ऐसा तो हो नही सकता।

आलिया के साथ रैंप पर चलते समय रणवीर बीच में रुक गए और अपनी पत्नी के पास जाकर उनकी गाल पर प्यार से एक किस दे दिया। इसके बाद उन्होंने दीपिका के पास बैठी अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

इसके बाद एक्टर मुकेश अंबानी से मिलने रैंप छोड़ उनके पास पहुंचे। उन्होंने गर्मजोशी से मुकेश अंबानी से हाथ मिलाया  और उनसे गले मिले। साथ में बैठी ईशा अंबानी से भी उन्होंने बातचीत की। एक्टर के ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

शो से दीपिका की कई तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वह पति को रैंप वॉक करते देख वह काफी खुश नजर आ रही है। उनके पास करण जौहर बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर के वीडियो पर लोग कमेंट करते एक यूजर ने लिखा-‘जिस तरह से वह हमेशा अपनी वाइफ से प्यार करते हैं वह मुझे पसंद हैं। वह हमेशा उन्हें देख कर रुक जाते हैं’।