Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा: इस कंटेनर में बितायेंगी 150 दिन राहुल गांधी, जाने इसकी खासियत

कांग्रेस की तरफ से अपनी महत्वकांत्री भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया गया है। पार्टी की तरफ से इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओँ और चुनौतियों पर काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में ठहरने के लिए पड़ाव पर कांग्रेस ने पड़ाव पर किसी होटल वगैरह की जगह अपना चलता फिरता ठिकाना तैयार करवाया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौजूद यात्रियों के सोने के लिए कंटेनरों की विशेष व्यवस्था की है। ये कंटेनर पूरी यात्रा के दौरान साथ ही रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी और पार्टी की महत्वकांक्षी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल कांग्रेस के करीब 230 पदयात्री ट्रकों पर लगे 60 कंटेनरों में रात बिताएंगे। इन ट्रकों को रोजाना एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाएगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार राहुल गांधी समेत कुल 230 लोगों ने सात और आठ सितंबर को 60 कंटेनर में रात्रि विश्राम किया। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार देर रात इन कंटेनरों के भीतर के कुछ वीडियो जारी किएजिनमें बिस्तरों, शौचालय को दिखाया गया। कुछ कटेनरों में एसी लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां विवेकानंद पॉलिटेक्निक से 118 अन्य भारत यात्रियों और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

कांग्रेस की यात्रा आगे बढ़ने के साथ हर रात यह कफिला आगे बढ़ता जाएगा। ‘भारत जोड़ो यात्रा समिति के संयोजक दिग्विजय सिंह का कहना था कि इन 60 कंटेनरों में रात्रि विश्राम और टॉयलेट की सुविधाएं हैं। इनमें से कुछ में डबल बेड तो कुछ में चार और 12 विस्तरों की है। इस काफिले में एक्स से लेकर मेडिकल टीम तक शामिल हैं। उनका कहना था कि रात के पड़ाव को लेकर सबसे बड़ी चुनौती थी। ट्रकों के इस काफिले को कहां रोका जाए, क्योंकि 60 ट्रकों के लिए कम से कम दो एकड़ की जरूरत होती है। ऐसे में ज्यादातर रात का ठिकाना स्कूल और कॉलेज की बिल्डिंग को बनाया गया है।