Breaking News

उत्तर प्रदेश

निवेशकों से बोले सीएम योगी, खुलकर करें निवेश, यू0पी0 में आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित

छह-सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि को बदला है। आज ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश है। सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। उत्तर प्रदेश देश के विकास का बैरियर माना जाता था, लेकिन आज उत्तर ...

Read More »

गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को सुबह 11:05 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचे। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत अर्जी मंजूर कर 25-25 हजार ...

Read More »

यूपी में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राहें जुदा अब अलग-अलग लड़ेंगे चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बने विपक्षी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी ...

Read More »

स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी सपा एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रमुख ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य 2022 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन असफल रहे। मौर्य ने पिछले हफ्ते पार्टी ...

Read More »

पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कोचिंग संचालक को पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा के सेक्टर-11 स्थित नेहरू ...

Read More »

नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेताओं की आकाशगंगा में सबसे चमकीला सितारा हैं और अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के कारण दूसरों से अलग हैं : राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेताओं की आकाशगंगा में सबसे चमकीला सितारा हैं और अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के कारण दूसरों से अलग हैं। सिंह ने ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के लिए लखनऊ में चौथे भूमि ...

Read More »

भाजपा रायबरेली और अमेठी के लोगों के साथ दुश्मनी का बीज बोने की साजिश कर रही है : मल्लिकार्जुन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। खड़गे पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में ...

Read More »

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अमेठी ,भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, बोले राहुल वापस जाओ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अमेठी के गांधी चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया एवं ‘राहुल वापस जाओ’ के नारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ का झंडा लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष विष्णु मिश्रा के ...

Read More »

अमेठी में सियासी पारा चढ़ा…. 2019 चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आमने सामने होंगे

सोमवार, 19 फरवरी को अमेठी में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 2019 चुनाव के बाद एक बार फिर यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आमने-सामने होंगे। दोनों 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश इस शहर के दौरे पर हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो ...

Read More »

सीटों का बंटवारा होने के बाद ही समाजवादी पार्टी कांग्रेस की यात्रा में शामिल होगी: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की भागीदारी पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस सब के बीत अखिलेश यादव ने कांग्रेस को तेवर दिखाए हैं। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि ...

Read More »

जैन धर्मगुरू विद्याासागर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, बोले उनकी चेतना-अनुभूति हमारे मन-हृदय में अनंत-अमर रहेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैन धर्मगुरू विद्यासागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनका निधन संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि जैन पंथ के पूज्य संत, आध्यात्मिक गुरु, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक ...

Read More »

लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी: सुब्रमण्यम स्वामी

पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी, क्योंकि ये एक व्यापक पार्टी के रूप में उभर कर आई है। राष्ट्र के ...

Read More »

‘मेरिट पर आधारित भर्ती’ का तरीका अपनाकर भर्ती की जानी चाहिए, इससे भाजपा को पीडीए की हकमारी का मौका नहीं मिलेगा: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा है कि उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और ईमानदार पुलिस भर्ती के लिए सपा के समय हुई ‘मेरिट पर आधारित भर्ती’ का तरीका अपनाकर भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा सरकार को पीछे के रास्ते से पीडीए (पिछड़ा, दलित ...

Read More »

प्रधानमंत्री कल करेंगे श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह सोमवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वह संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण भी करेंगे ...

Read More »

देवरिया : घर और दुकान में डकैती के मामले में 40 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल कठोर कारावास की सजा

देवरिया जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को खामपार थाना क्षेत्र के बलुवन गांव में अजय कुमार के घर और दुकान में डकैती के मामले में 40 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उनको 10-10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष सिंह ने शुक्रवार को ...

Read More »

सीएम योगी ने किया फल, सब्जी व पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन बोले , डबल इंजन की सरकार किसानों को हर हाल में आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

यूपी संभावनाओं वाला प्रदेश है। भारत की आबादी का 16 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी में निवास करता है। उत्तर प्रदेश के पास भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 11 फीसदी है, लेकिन देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का 20 फीसदी से अधिक शेयर उत्तर प्रदेश का है। उत्तर ...

Read More »

मुख्यमंत्री योगी ने सेवानिवृत्त अफसरों व शिक्षाविदों की 42 लोगो की बनाई टीम ये टीम युवाओं को निवेश और रोजगार की जानकारी देगी

10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की औद्योगिक परियोजनाओं की एक साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले सेवानिवृत्त अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षाविदों का समूह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 और जीबीसी  4.0 के विविध आयामों से युवाओं का परिचय करायेगा। इसके लिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12, भारतीय ...

Read More »

एक बार फिर बदला रास्ता, कानपुर से बुंदेलखंड जाने के बजाय आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट एक बार फिर बदल गया है। अब यह कानपुर से बुंदेलखंड जाने के बजाय मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मुरादाबाद के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से ...

Read More »