Breaking News

47 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ विश्व में तीसरे स्थान पर है दाउद इब्राहिम

cash-dawoodआपने गैंगस्टर या उनके द्वारा किए जाने वाले अवैध कारोबार के बारे में में तो सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर गैंगस्टर ग्रुप कौन है। इनकी कमाई का जरिया क्या है, किसके पास कितनी दौलत है। यहां ऐसे कुछ गैंगस्टर के बारे में जानकारी दे रहा है। इस लिस्ट में एक भारतीय गैंगस्टर भी शामिल है। यह जानकारी फॉर्च्युन, फोर्ब्स, द रिचेस्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है।

असल में दुनिया में कई गैंगस्टर हुए हैं, जिन्होंने क्राइम के जरिए जमकर दौलत कमाई। इन्होंने अपने अवैध कारोबार के जरिए न केवल दुनिया की इकोनॉमी को प्रभावित किया, खुद भी दुनिया के चंद अमीरों में शुमार हो गए। रिपोर्ट में इनके इनकम का आधार स्थानीय सरकारों द्वारा मिली रिपोर्ट, उनके असेट्स और कारोबार को बनाया गया है। लिस्ट में उन्हीं ग्रुप को शामिल किया गया है, लिनके गैंग ऑर्गनाइज्ड हैं और एक सिंडिकेट के तहत काम करते हैं।

इतनी दौलत कि बन गया दुनिया का 7वां सबसे अमीर
पाब्लो एस्कोबार, कोलंबिया
कुल प्रॉपर्टी: 2 लाख करोड़ रुपए
पाब्लो मुख्‍य तौर पर कोकीन स्मगलर था। उसने इतनी दौलत कमाई कि फोर्ब्स ने उसे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल किया। उसके पास इतनी दौलत थी कि उसे नोटों के बंडल गड्ढों में दबाकर रखने पड़ते थे।
कैसे हुई क्राइम की दुनिया में एंट्री
पाब्लो इतने गरीब परिवार से था कि फीस न भरने की वजह से उसे स्कूल से निकाल दिया गया। वह कब्र से पत्थर चुराकर स्मगलरों को बेचने लगा, यहीं से उसकी क्राइम की दुनिया में एंट्री हुई। 20 की उम्र में उसने अपने होम टाउन मेडिलीन से उसने एक अमीर एग्जीक्यूटिव को किडनैप किया और आज के वैल्यू के हिसाब से करीब 4 करोड़ रुपए फिरौती ली।

1975 तक 26 की उम्र में वह पूरी तरह से नशे के कारोबार में घुस गया। वह प्लेन के टायरों में कोकीन छुपाकर दूसरे देशों में भेजता था। इस काम में प्लेन के कुछ कर्मचारी भी साथ देते थे। अपने पीक टाइम पर उसने एक दिन में आज के वैल्यू के हिसाब 400 करोड़ रुपए तक कमाए। बाद में वह कोलंबिया की लिबरल पार्टी में शामिल हो गया। उसने 1991 में सरेंडर कर दिया। 1993 में एक शूटआउट में डेथ हो गई।

सोलंटसेवसक्या ब्रात्वा, रूस
कुल प्रॉपर्टी: 57000 करोड़ रुपए

सोलंटसेवसक्या गैंग 1980 में सर्जेई मिखााइलोव द्वारा बनाया गया था। सर्जेई एक वेटर था, जिसे फ्रॉड के मामले में जेल हुई थी। यह रूस का सबसे बड़ा और पावरफुल क्राइम सिंडिकेट है, जिसके कई ग्रुप अलग अलग देशों में हैं। इस गैंग के 10 सेपरेट ग्रुप हैं, जो रूस, यूक्रेन, हंगरी, यूके, साउथ अफ्रीका और फ्रांस जैसे देशों में एक्टिव हैं। इस ग्रुप में कुल 9000 मेंबर हैं। ग्रुप की कुल प्रॉपर्टी 57,000 करो

दाउद इब्राहिम, भारत
कुल प्रॉपर्टी: 47,000 करोड़ रुपए
दाउद इब्राहिम का जन्म महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसने मुबई में क्राइम सिंडिकेट D-कंपनी बनाई, जिसने भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में अपने जाल बिछाए। 1993 के मुंबई हमलों में हाथ होने के बाद वह भारत का मोस्ट वांटेड बन गया। माना जाता है कि दाउद इन दिनों पाकिस्तान के कराची और दुबई में रहकर अपना कारोबार आगे बढ़ा रहा है। कई तरह की अवैध गतिविधियों के अलावा वह हथियारों की सप्लाई, नशीले पदार्थो की तस्करी और क्रिकेट में सट्टेबाजी जैसे कामों में भी इन्वाल्व है।
यामागुची गुमी, जापान
कुल प्रॉपर्टी: 45000 करोड़
फाउंडर: हारूकिची यामागुची
लीडर: केनिची शिनोदा
जापान के यामागुची गुमी ग्रुप को दुनिया के सबसे बड़े गैंगस्टर ग्रुप में एक माना जाता है। इस गैंग के कई ग्रुप्स बंटे हैं, जिसे सम्मिलित रूप से ‘याकुचा’ कहा जाता है, जिसका मतलब है माफिया। इस गैंग ने ड्रग ट्रैफिकिंग के जरिए ज्यादा कमाई की है। इसके अलावा गैंबलिंग और फिरौती इनके कमाई का मुख्‍य जरिया है। ‘याकुचा’ ग्रुप को एशिया का बसे ऑर्गनाइज्ड ग्रुप माना जाता है।
खुन सा, म्यांमार (1934-2007)
कुल प्रॉपर्टी: 33500 करोड़
खुन सा अफीम और हथियारों का अवैध ढंग से कारोबार करता था। इसका असली नाम साई सा था और जन्म ब्रिटिश बर्मा में हुआ था। खुन सा ने अमेकिा और ऑस्ट्रेलिया तक अफीम की सप्लाई की। इसने अपनी खुद की आर्मी बना रखी थी, जिसका वह कमांडर-इन-चीफ था। खुन सा अमेरिका के वांटेड की लिस्ट में था। 2007 में इसकी यांगून में मौत हो गई।
जोसे गोंजाले रोड्रिग्ज गाचा, कोलंबिया

कुल प्रॉपर्टी: 33500 करोड़
गाचा भी कोलंबिया का मशहूर ड्रग स्मगलर था। इसे कोलंबिया का ड्रग लार्ड के नाम से लोग जानते थे। उसके समय दुनिया का सबसे अमीर गैंगस्टर माना जाने वाला पाब्लो एस्कोबार भी सक्रिय था, लेकिन गाचा ड्रग स्मगलिंग के मामले में नंबर वन था। उसके पास एक समय इतनी दौलत हो गई कि फोर्ब्स ने 1988 में उसे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल किया। 1989 में गाचा की पुलिस की गोली लगने से डेथ हो गई।
ग्रीसेल्डा ब्लैंको, कोलंबिया
कुल प्रॉपर्टी: 1300 करोड़ रुपए
दुनिया के टॉप दौलतमंद गैंगस्टर की लिस्ट में एक मात्र महिला गैंगस्टर ग्रीसेल्डा ब्लैंको शामिल है। -कोकीन कवीन के नाम से मशहूर ब्लैंको के पोर्टफोलियो में 1300 करोड़ रुपए थे। ग्रीसेल्डा ने कोकीन की तस्करी साउथ अमेरिका के अलावा अमेरिका व दुनिया के कई देशों में की। ग्रीसेल्डा की 2012 में 68 की उम्र में डेथ हो चुकी है।
जाेसेफ केनेडी: अमेरिका के मशहूर गैंगस्टर
अमेरिका के मशहूर और ताकतवर गैंगस्टर जाेसेफ केनेडी भी दुनिया के सबसे अमीर गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल हैं।
1954 में केनेडी को 2100 करोड़ की संपत्ति के साथ फॉर्च्युन मैग्जीन में जगह दी गई थी।