Breaking News

16 फरवरी को पूरे देश मे धूमधाम से जयंती मनाई जायेगी

वाराणसी।

काशी का सीरगोवर्धन संत रविदास जी के जयंती के पहले मिनी पंजाब के रंग में रंगता दिख रहा हैं। भारत के कोने कोने से भक्त यहां पहुंच रहे हैं। 16 फरवरी को पूरे देश मे धूमधाम से जयंती मनाई जायेगी। ऐसे भी 25 से ऊपर पंडाल अलग अलग राज्यों के लिए बनाया गया हैं। 24 घंटे लंगर भक्तों के लिए शुरू हो गया हैं। 16 फरवरी को भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी तैयारी में जुट गयी हैं। मेला मैनेजर दौलत राम ने बताया संत निरंजन दास के साथ दो ट्रेनों से लोग पंजाब से आयेंगे। काफी तादाद में लोग आयेंगे। भक्तों के लिए सौ से ज्यादा महिलाएं रोटी बनाने में जुटी हैं।

वही आटा गुथने के लिए पंजाब से मशीनें भी मंगाई गयी हैं। 10 हजार लीटर चाय करीब रोज बनता हैं। 5 हजार से ज्यादा थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच का सेट भी लंगर के लिए रखा गया हैं। ढाई के करीब सेवादार सेवा में जुटे हैं। शाम को अमृत वाणी का पाठ भी हो रहा हैं। कोरोना के चलते विदेशों से आने वाले NRI लोगो की संख्या बहुत कम होगा।