Breaking News

सम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त, नदियों के उफान पर आने के चलते लोग घर छोड़ने पर मजबूर, 58 लोगों ने जान गंवाई

एएनआई, नई दिल्ली।  असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है।

काजीरंगा में जानवर भी मारे गए

बता दें कि बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए हैं और कई घायल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने में असम में बाढ़ की भयावह स्थिति ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली है।

ASDMA के अनुसार, शनिवार को छह और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 52 से बढ़कर 58 हो गई।

ये जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

  • धुबरी
  • कछार
  • दरंग

प्रियंका ने लोगों की मौत पर जताया दुख

प्रियंका गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है और पार्टी सदस्यों से राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। बाढ़ से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया-

सैकड़ों घर हुए तबाह

विनाशकारी बाढ़ के पानी के कारण जानमाल का नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों लोगों के घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। फसलें और पशुधन को बड़ा नुकसान हुआ है।