Breaking News

नेता और सेवानिवृत अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं: तेजस्वी यादव

पटना नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तेजस्वी यादव ने लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, दो बार के केंद्रीय मंत्री, छह बार सांसद, तीन बार विधायक और जिनका पुत्र वर्तमान भाजपा सांसद है वो भाजपा- नीतीश सरकार में बिहार में व्याप्त अफसरशाही एवं जनप्रतिनिधियों की दशा पर व्यक्तव्य दे रहे हैं।

बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब आप कल्पना करिए कि थाना और ब्लॉक में आम लोगों को कितनी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है? बिना रिश्वत दिए बिहार में किसी का काम नहीं होता। सार्वजनिक रूप से कोई नहीं कहेगा यहाँ तक की सत्ताधारी विधायक अपने क्षेत्र में मनचाहे अधिकारियों के तबादलों एवं कार्यों के लिए भेंट चढ़ाते है। सांसद-विधायकों को नीतीश कुमार के परम दुलारे अधिकारी प्रणाम करना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते। कुर्सी खातिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ख़ुद तो बेबस, बेचारे व असहाय बन गए है लेकिन बिहार पर अपनी बेचारगी क्यों थोप रहे है? थके हुए नेता और सेवानिवृत अधिकारी बिहार के सर्वेसर्वा बन बिहार को पीछे धकेल रहे हैं।