Breaking News

लंदन में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण भक्ति में लीन, कपल का लंदन में बसने की अटकलें लग रहे है लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियों खूब वायरल हो रही है। अब यह वीडियो सुर्खियों का केंद्र बन गई है। बता दें, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट का यह वीडियों सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल, अनुष्का औप विराट दिल से काफी आध्यात्मिक हैं और दोनों ही अक्सर मंदिरों और अन्य जगहों पर जाते हुए देखा जाता है।

कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का-विराट

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार जीत के बाद विराट कोहली को एयरपोर्ट से लंदन रवाना होते हुए देखा था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली  अक्सर लंदन विजिट कर सकते हैं। कपल ने अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के लिए भी लंदन को चुना था। अभी कपल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो लंदन का है, लेकिन ये उनका थ्रोबैक वीडियो है, जो एक बार फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण दास कीर्तन में शामिल होते हुए दिख रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर गए थे विराट-अनुष्का

विराट ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट के साथ कैजुअल लुक में हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का कुर्ता सेट पहने हुए हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन के इस्कॉन मंदिर गए थे और ये वीडियो वहीं का है।

कपल का लंदन में बसने की अटकलें लग रहे है

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर खबरें आई थी कि कपल लंदन में बसने का प्लान बना रहा है। किंग कोहली के रिटायरमेंट के बाद कपल स्थायी तौर पर यूके जाने का फैसला किया है। इन अटकलों के बीच विराट और अनुष्का ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया।