Breaking News

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मनोज कुमार झा और संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मनोज कुमार झा और संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य में राज्यसभा की कुल छह सीट रिक्त होने वाली हैं।

पार्टी के एक बयान के अनुसार उम्मीदवारों के नाम को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अंतिम रूप दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता झा का राज्यसभा में लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख के बेटे तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव को पहली बार पार्टी से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों बृहस्पतिवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।