Breaking News

बिहार में हैंडपंप के पानी से नहाते ही गंजा हो गया पूरा परिवार!

baldमधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में अजीब मामला सामने आया है, जहां हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद एक परिवार के सभी सदस्य गंजे हो गए। जिला प्रशासन ने इस खबर के बाद हैंडपंप सील कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, नाथपट्टी गांव में मोहम्मद हासिम के अलावे उनके परिवार के अन्य 3 और सदस्यों ने शनिवार को नहाने के लिए घर के बाहर लगे एक हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल किया। शाम होते-होते परिवार के चारों सदस्य गंजे हो गए।

पीड़ितों ने बताया कि नहाने के बाद ही सभी बाल आपस में चिपक गए और छूने के बाद हाथों में आ गए। शाम होते-होते सिर के पूरे बाल नीचे आ गए। लदनिया के बीडीओ विमल कुमार और डॉक्टर विजय साह भी सोमवार को गांव पहुंचे। इन लोगों ने पीड़ित लोगों से पूछताछ की।

बीडीओ ने बताया कि बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर हैंडपंप को सील कर दिया है।