Breaking News

चुनाव परिणाम से पहले पीएम मोदी से मिले सीएम नीतिश कुमार

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में एनडीए ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुआई वाला हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात लोकसभा चुनाव के परिणामों के एलान के एक दिन पहले हुई है। दोनों नेताओं ने 7, लोक कल्याण मार्ग में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।