Breaking News

अब तानाशाह हिटलर के ‘छोटे लिंग’ पर विवाद

Hitlerबर्लिन। इतिहासकारों में हिटलर की सेक्शुअल लाइफ को लेकर भी काफी विवाद है। कई लोगों का मानना है कि हिटलर अपने गुप्तांग में हाइपोस्पेडियस से जूझ रहा था इसलिए वह सेक्स से डरता था। इस विवाद को नई किताब ‘हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट’ से और हवा मिली है।
लंबे समय से यह संदेह किया जाता रहा है कि तानाशाह हिटलर में मर्दानगी की कमी थी इसलिए वह अपने पौरुष के प्रदर्शन की भारपाई लड़ाइयों में करता था। आशंका जताई जाती है कि इसीलिए उसने यूरोप को तबाह करके रखा। हिटलर के अंडकोष को लेकर खेल के मैदान में बच्चो द्वारा उड़ाए जाने वाले मजाक से आधी कहानी ही सामने आई थी। एक किताब का दावा है कि जर्मनी के इस नेता का लिंग बेहद छोटा था।

हिटलर हाइपोस्पेडियस से पीड़ित था। इससे पीड़ित होने के बाद पुरुषों में मर्दानगी के गुण कम हो जाते हैं। इतिहासकार जौनतन मायो और एमा क्रेगी ने यह दावा किया है। किताब, ‘हिटलर लास्ट डे: मिनट बाइ मिनट’ में उसके मेडिकल रेकॉर्ड के आधार पर पुष्टि की गई है कि हिटलर का लिंग विकृत था। इसमें पीड़ित जब पेशाब करता है तो लिंग के अलग छिद्र से पेशाब निकलता है। ऐसा मेन छिद्र से नहीं होता। हालांकि सोमवार को इतिहासकारों ने इस दावे में संशोधन भी किया। क्रेगी ने द इंडिपेंडेंट को दिए इंटरव्यू में कहा कि हाइपोस्पेडियस के कारण हिटलर के छोटे लिंग होने का कयास है। क्रेगी ने कहा कि मेरे पास वैसा कोई सबूत नहीं है जिससे कह सकूं कि हिटलर का लिंग विकृत था।

हिटलर के लिंग में विकृति की बात उस दावे के दो महीने बाद आई है जिसमें जर्मन इतिहासकारों ने कहा था कि हिटलर का एक ही अंडकोष था। मायो और क्रेगी ने लिखा है कि हिटलर अपने गुप्तांग में दो तरह की समस्या से जूझ रहा था- एक तो उसका दूसरा अंडकोष उतरा नहीं और दूसरा वह हाइपोस्पेडियस से पीड़ित था। इसमें मूत्रामार्ग लिंग की दूसरी तरफ से खुलता है।

इस खोज के बाद नया तर्क दिया जा सकता है कि कथित रूप से हिटलर इसीलिए नंगा होना से डरता था। इसके बाद हिटलर की सेक्स लाइफ को लेकर भी नई बहस शुरू हो सकती है।

हिटलर की जीवनी लिखने वाले ब्रिटिश इतिहासकार इयन खेर्शव ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में पैदा होने वाला यह नाजी नेता सेक्शुअल संबंध बनाने से बचता था। उसे लगता था कि कहीं वह किसी तरह के इंफेक्शन से पीड़ित न हो जाए। हालांकि इसके सबूत भी हैं कि हिटलर ने अपने जीवन में कई महिलाओं से रोमैंटिक संबंध रखे। इनमें ईवा ब्राउन भी थीं। इन्होंने 30 अप्रैल, 1945 को खुदकुशी कर ली थी। एक जर्मन जीवनी लेखक ने दावा किया है इस कपल की सेक्शुअल लाइफ अच्छी थी।