
पलवल जिले के हथीन निवासी पीड़िता ने खेड़कीदौला थाने में शिकायत दी कि उसने पलवल के ही गांव लखनाका निवासी उमर से प्रेम विवाह किया। उनके दो लड़के हुए। दोनों गुड़गांव आ गए। महिला को पता चला कि उमर ने पहले भी शादी की है। पहली पत्नी के साथ भी ऐसे ही करता था। उमर ने फिर तीसरी शादी कर ली। पीड़िता ने जब विरोध किया ताे बांधकर मारा-पीटा। उमर के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में केस दर्ज कर लिया है।
एक युवती ने एयरफोर्स के लेफ्टिनेंट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। देहरादून में कोचिंग के दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी, जो प्रेम में बदल गई। वर्तमान से क्षीतिज पुणे में बतौर लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात है।
पीड़िता ने बताया है कि क्षीतिज ने उससे शादी करने की बात कही। युवती ने हामी भर दी। पुलिस के अनुसार कोचिंग के बाद क्षीतिज गुड़गांव आता था। शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म किया। शादी करने के लिए कहा तो युवक टालने लगा। एसआई किरन ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी कलमबद्ध हो गए हैं।