उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 14 शहर लू की चपेट में हैं। आज और कल इन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आसमान साफ होते ही धूप की तल्खी भी बढ़ी और पारे ने अपनी चाल तेज कर दी है। सोमवार को कई प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 45 पार हुआ। 14 शहर लू की चपेट में रहे। 46.3 डिग्री के साथ प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं वाराणसी 45.3 डिग्री, कानपुर 45.2 डिग्री, बुलंदशहर 45 डिग्री पर तपे। जबकि लखनऊ में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में पारे में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि की जारी रही।