Breaking News

Ukraine War: पुतिन ने अपने सैनिकों को 9 मई तक युद्ध समाप्त करने का आदेश दिया

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। यूक्रेन और उसके हमले से काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर उसे सैनिक भी कीव पर कब्जा करने में नाकाम रहे हैं। इस बीच रूस ने अपने सैनिकों से कहा है कि वह 9 मई तक यूक्रेन पर फतह हासिल कर लें।

डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट में रूसी समाचार आउटलेट प्रवादा न्यूज के मुताबिक, यह दावा यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के एक सदस्य ने किया है। रूसी सैनिकों के बीच चर्चा इस बात पर भी चल रही है कि 9 मई तक युद्ध को खत्म करना है। आपको बता दें इस युद्ध में रूस को भी काफी नुकसान हुआ है। बावजूद इसके रूस के राजनीतिक और सैन्य अधिकारी अभी जून को जारी रखना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता बता दें कि यूक्रेन की सीमा पर जो ज्यादातर मेडिकल शिविर बनाए गए वह घायल रूसी सैनिकों के कब्जे में हैं।

रूस ने 9 मई का ही दिन क्यों क्यों चुना

रूस ने जंग को खत्म करने के लिए 9 मई की तारीख इसलिए भी सुनी है क्योंकि इस दिन रूस दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने और नाजियों पर सोवियत संघ की जीत का दावा करता है और जश्न मनाता है। 9 मई को रूस में छुट्टी होती है। रूस की राजधानी मास्को में 9 मई के दिन एक विशाल परेड आयोजित की जाती है। इस परेड में सोवि।यत संघ के पूर्व सदस्यों के साथ-साथ इजराइल और सर्बिया किसी ने भी हिस्सा लेती हैं।