Breaking News

सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के सीएम मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, शिवकुमार ने बने डिप्टी सीएम , राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया ने शपथ ले लिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दोनों नेताओं ने कन्नड़ भाषा में शपथ लिया। सिद्धारमैया के शपथ समारोह को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसमें विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी इसमें शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर भी मंत्री बनें हैं।

कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है
शपथ ग्रहण के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।

ममता ने बनाई दूरी, प्रतिनिधि को भेजेंगी
पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी समारोह में नहीं जाएंगी। टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन के अनुसार ममता ने पार्टी सांसद काकोली घोष को समारोह में शामिल होने भेजा है।

इन नेताओं को नहीं बुलाया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने सिद्धारमैया के शपथ समारोह में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को आमंत्रित नहीं किया है।

कांग्रेस ने हासिल की 135 सीटें
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं।