Breaking News

आप की महारैली में बोले सिब्बल-अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा हो जायेगा

राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की “महारैली” आयोजित हुई। इस रैली में राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल भी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विपक्षी दलों को खत्म करने में लगे हुए हैं। सिब्बल ने कहा कि अगर विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो वह विपक्ष का खात्मा कर देंगे।

आज लोकतंत्र और भाईचारा खतरे में है
कपिल सिब्बल ने दिल्ली सरकार के अधिकारों पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि चुनी हुई सरकार की सारी ताकत उसके हाथ में रहे, लेकिन दिल्ली की जनता को केजरीवाल पर भरोसा है। यही बात उन्हें अजम नहीं हो रही। रामलीला मैदान में हो रही आप की माहारैली में सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार ने साठ महीने मांगे थे। आज लोकतंत्र और भाईचारा खतरे में है। आज सभी विपक्षी दलों को मिलकर मोदी जी का सामना करना होगा। आप ने मुख्यमंत्री को चुना, लेकिन तब से इनका लक्ष्य है कि राज्य सरकार को काम मत करने दो।

अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा
कपिल सिब्बल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में विधानसभा होने का अर्थ है कि लोग चाहते हैं कि दिल्ली में जनता की आवाज के अनुसार सरकार चले लेकिन मोदी जी सब कुछ अपने अनुसार चलाना चाहते हैं। केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला रद्द नहीं कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट इस अध्यदेश को रद्द करेगी। यदि सब कुछ केंद्र सरकार ही करेगी तो विधानसभा का क्या अर्थ है। सिब्बल ने कहा कि मोदी जी डबल इंजन सरकार चाहते हैं यानी वे देश के हर राज्य में सीबीआई और ईडी के भरोसे अपनी सरकार चाहते हैं। ये सोच सही नहीं है कि सारी पावर हमारे ही हाथ में हो। अदालत छोड़ बाकी सभी संस्था पर केंद्र का कब्जा है। आप नेता अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मंच पर मौजूद हैं।