Breaking News

रामलीला मैदान में महौरली में बोले सीएम केजरीवाल-आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी

 आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 12 साल पहले इसी मैदान से भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी थी, अब वह एक बार फिर तानाशाह सरकार को खत्म करने के लिए इस मैदान पर इक्ट्ठा हुए हैं। आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।

हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है। भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।