Breaking News

नेशनल हेराल्ड मामला: दूसरे दौर के पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंची सोनिया गांधी, कांग्रेस सड़क पर

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक बार फिर से ईडी दफ्तर पहुंची हैं। सोनिया के साथ उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका भी मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था। भाजपा के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी खुद के पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है। देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं?

सोनिया से ईडी की पूछताछ से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजघाट पर सत्याग्रह करने से रोका जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर आने-जाने से रोका जा रहा है। संसद में हमारी पार्टी आज भी आवाज उठाएगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।