Breaking News

मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त किया, वह क्षेत्र में शांति और तेज विकास लायी है: गृहमंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने असम के डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 300 से ज्यादा सीटों के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी है और कार्यालय भाजपा का सभी गतिविधियों का केंद्र होता है।

भाजपा नेता ने कहा कि अभी नॉर्थ ईस्ट में 3 राज्यों के चुनाव हुए और तीनों राज्यों में भाजपा सरकार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार है और इसी के कारण नॉर्थ ईस्ट का विकास हुआ है। इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में उग्रवाद को समाप्त कर दिया है और वह क्षेत्र में शांति और तेज विकास लायी है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दो कार्यकाल में दिखा दिया है कि वह पूर्वोत्तर के लिए क्या कर सकती है जो पिछली सरकारों द्वारा दशकों तक नहीं किया जा सका।