Breaking News

Lucknow Election Result 2022 LIVE: 71 साल बाद लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर ख‍िला कमल

लखनऊ, । लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। अब तक भाजपा यहां पर किसी भी चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। भाजपा ने इस बार यहां पर अमरीश कुमार को उतारा था।

अयोध्या : जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में। दो सीट सपा के खाते में। रुदौली से भाजपा के रामचंद्र यादव ने बनाई हैट्रिक।लगातार तीसरी बार जीते।अयोध्या विधानसभा सीट से भाजपा के वेदप्रकाश गुप्ता,बीकापुर से भाजपा के अमित कुमार सिंह जीते। समाजवादी पार्टी से मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद व गोसाईगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी अभय सिंह चुनाव जीते।

गोंडा : विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने जिले की सभी सातों सीटों पर विजय पताका फहराई। है। गाेंडा सदर से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन से विनय कुमार द्विवेदी, कटराबाजार से बावन सिंह, कर्नलगंज से अजय कुमार सिंह, गौरा से प्रभात वर्मा, मनकापुर से रमापति शास्त्री व तरबगंज से प्रेमनरायन पांडेय ने जीत दर्ज की है।

बाराबंकी : पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप हारे, भाजपा के सतीश शर्मा ने दरियाबाद से दोबारा हासिल की जीत। सतीश को 127252 और गोप को 94989 मत मिले। 36 राउंड के मतों की गणना के बाद 32263 मतों से शिकस्त दी।

अंबेडकरनगर : जलालपुर सीट से सपा प्रत्याशी राकेश पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजेश सिंह को 12706 से हराकर दर्ज की जीत।
अयोध्या : रुदौली विधानसभा सीट से रामचंद्रयादव (भाजपा ) लगभग 35000 वोट से जीते। मिल्कीपुर विधानसभा से अवधेश प्रसाद (सपा ) लगभग 12000 वोट से जीते। अयोध्या जनपद में सबसे बड़ी जीत के नायक बने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव।

हरदोई : विधानसभा की सभी आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। सदर विधान सभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल, शाहाबाद से रजनी तिवारी, गोपामऊ से श्याम प्रकाश, सांडी से प्रभाष कुमार, बालामऊ से रामपाल वर्मा, बिलग्राम- मल्लावां से आशीष सिंह आशू, सवायजपुर से माधवेंद्र सिंह रानू ने जीत दर्ज की। संडीला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अलका अर्कवंशी विजयी हुई।

रायबरेली : रायबरेली सीट पर 15वें राउंड में भाजपा की अदिति सिंह आगे और सपा के आरपी यादव पीछे। बछरावां सीट पर 17वें राउंड की गिनती में सपा के श्याम सुंदर भारती आगे। कांग्रेस के सुशील पासी दूसरे नंबर पर। अपना दल-भाजपा के लक्ष्मीकांत तीसरे पर पहुंचे। ऊंचाहार सीट पर सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय 14वें राउंड में भी आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा के अमरपाल मौर्य। हरचंदपुर सीट पर 14वें राउंड में सपा के राहुल लोधी भाजपा उम्मीदवार राकेश प्रताप सिंह से आगे। सलोन सीट पर 17वें राउंड में सपा के जगदीश प्रसाद आगे और भाजपा के अशोक कोरी दूसरे स्थान पर। सरेनी सीट पर 16वें राउंड की गिनती तक भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह आगे और सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर।