Breaking News

22 साल बाद मणिपुर में 7 सीटों पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास नीतिश कुमार की JDU ने

मणिपुर चुनाव परिणाम 2022। मणिपुर चुनाव में डाले गए मतों की गिनती जारी है। एग्जिट पोल ने ज्यादातर भविष्यवाणी कि थी कि भाजपा मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। जो सही साबित हुआ भाजपा मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हीनगंग सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पी. शरतचन्द्र सिंह को हरा दिया है। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को मणिपुर में 22 साल में पहली जीत दर्ज की। राज्य़ में जेडीयू अब तक 5 सीटे जीत चुकी हैं और 2 पर लीड बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि जेडीयू सातों सीटे जीत देगी। नीतिश कुमार के शासन में ऐसा पहली बार है कि मणिपुर में जेडीयू ने अपना खाता खोला है।

चुराचंदपुर जिले के तिपैमुख निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) के उम्मीदवार नगुसांगलुर सनाटे ने 49% वोट शेयर या 6,267 वोटों के साथ सीट जीती, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चल्टन लियन एमो को हराया, जिन्होंने 5018 वोट और 39% वैध वोट हासिल किए। भाजपा ने इस साल जनवरी में चाल्टन लियन एमो को कांग्रेस से अपनी पार्टी में शामिल किया था, लेकिन वह अपनी सीट बरकरार नहीं रख सके।

हालांकि जद (यू) का मुख्य रूप से बिहार में जनाधार है, लेकिन पार्टी पूर्वोत्तर में राजनीति के लिए पूरी तरह से नई नहीं है। पार्टी ने मणिपुर में 2000 के विधानसभा चुनावों में राज्य में एक सीट जीती थी। लेकिन वह मणिपुर में लगातार चुनावों में उस सफलता को दोहराने में विफल रही है। 2017 के चुनावों में उसने मानपुर में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।