Breaking News

जानिए स्टेडियम में शाहरुख खान ऐसा क्या किया जिससे खुश हुए महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई बॉलीवुड और क्रिकेट का गहरा नाता है। फिल्म स्टार्स क्रिकेटर्स के और क्रिकेटर्स फिल्मी सितारों के फैन होते हैं। ऐसे ही क्रिकेट के फैन शाहरुख खान भी हैं। वह काफी पहले दीपिका पादुकोण के साथ T20 मैच देखने गए थे। मैच के बीच जब धोनी की नजर शाहरुख खान पर पड़ी तो शाहरुख ने उनको फ्लाइंग किस और थम्सअप का इशारा किया। इस पर महेंद्र सिंह धोनी का रिऐक्शन काफी इंट्रेस्टिंग था। उनकी यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खुश हो गए थे धोनी

शाहरुख खान स्पोर्ट्स के शौकीन हैं। क्रिकेट उनके पसंदीदा खेलों में से है। वह अक्सर मैच देखने पहुंचते हैंष 2007 में वह पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच देखने गए थे। यह मैच भारत में खेला गया था। उनके साथ उनकी ओम शांति ओम को-स्टार दीपिका पादुकोण भी थीं। इस मैच की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शाहरुख खान को देखकर काफी खुश होते दिख रहे हैं।

मुस्कुराती दिखीं दीपिका

क्लिप मे शाहरुख खान उन्हें फ्लाइंग किस देते हैं और थम्सअप का साइन दिखाते हैं। इस पर धोनी खुश हो जाते हैं और बोलते हैं, शाहरुख खान। शाहरुख के पास खड़ीं दीपिका भी मुस्कुराती दिख रही हैं। बता दें कि 2008 के आसपास महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर के चर्चे भी रहे थे।

लंबे वक्त बाद कर रहे कमबैक

शाहरुख खान जूही चावला की पार्टनरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के को-ओनर हैं। वह लॉस ऐंजेलेस नाइट राइडर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के भी ओनर हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो शाहरुख खान 2018 के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। वह पठान और जवान से वापसी करने की तैयारी में हैं।