Breaking News

बीजेपी के नए संगठन मंत्री बनेंगे हितानंद शर्मा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। सरकार ही नहीं संगठन स्तर पर भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मध्य प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बनाया गया है।

दरअसल बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बने है। हितानंद शर्मा को अब तक संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत के स्थान पर ये नियुक्ति दी गई है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हितानंद शर्मा को प्रदेश का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। भगत को इसी सप्ताह इस पद से मुक्त कर उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी की गई थी। उन्हें संघ में बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हितानंद शर्मा को बधाई दी है। सीएम ने लिखा कि साथी हितानंद शर्मा को भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई! मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एक नई शक्ति व ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को और शक्ति प्रदान कर संगठन को मजबूत बनायेंगे।