Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष चुनावः शशि थरूर बोले- मुझे विश्वास है कि पार्टी के कार्यकर्ता जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के भाग्य का फैसला 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, जो पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में शामिल हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मैदान में हैं।

थरूर ने कहा कि उन्हें चुनाव जीतने का भरोसा है, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ खड़ी बाधाओं को स्वीकार किया। थरूर ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम में मीडियाकर्मियों से कहा, मैं बहुत आश्वस्त हूं। कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। मुझे विश्वास है कि वे जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा।कांग्रेस पार्टी का भाग्य पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में है। पार्टी के नेता और प्रतिष्ठान दूसरे उम्मीदवार के साथ होने के कारण हमारे खिलाफ मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं।”

थरूर ने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं। वोटिंग से पहले शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन कर शुभकामनाएं दीं। वहीं खड़गे ने भी उन्हें गुड लक कहा। दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने वोट डाला। वहीं राहुल गांधी कर्नाटक के वेल्लारी में मतदान करने के लिए पहुंचे।